पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

22 को डिविडेंड की घोषणा कर सकती है कोल इंडिया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोल इंडिया बोर्ड की बैठक 22 मई को कोलकाता में कंपनी के प्रभारी चेयरमैन सह कोयला मंत्रालय के अपर सचिव सुरेश कुमार की अध्यक्षता में होगी। इसमें कंपनी वित्तीय वर्ष 2017-18 के लाभांश (डिविडेंड) की घोषणा कर सकती है। इस संबंध में कोल इंडिया के कंपनी सेक्रेटरी एम विश्वनाथन ने बीसीसीएल सहित सभी अनुषंगी इकाइयों के कंपनी सेक्रेटरी को पत्र जारी कर इंटरनल ट्रेडिंग रोकने का निर्देश दिया है। साथ ही कहा है कि वे अपने सभी कार्यालयों में नोटिस बोर्ड पर इस संबंध में निर्देशों को चस्पा कर दें। बैठक में कंपनी के सभी निदेशकों के साथ-साथ आमंत्रित और स्थायी आमंत्रित निदेशक भी शामिल होंगे। कंपनी के वित्त निदेशक चंदन कुमार वर्ष 2017- 18 का लेखा-जोखा पेश करेंगे। उसके बाद कंपनी के लाभांश की घोषणा की जाएगी।

Rs.12 प्रति शेयर डिविडेंड दे सकती है कंपनी

पिछले वित्तीय वर्ष के नतीजाें के अनुमान के हिसाब से इस बार पहले के मुकाबले डिविडेंड में कमी आ सकती है। कंपनी प्रति शेयर 12 रुपए का डिविडेंट तय कर सकती है। वित्तीय वर्ष 2016-17 में कोल इंडिया को 9266 करोड़ रुपए का लाभ कमाया था। तब कंपनी ने 19.4 रुपए प्रति शेयर लाभांश घोषित किया था। उसके पहले साल 2015-16 में कंपनी ने प्रति शेयर 27.4 रुपए डिविडेंड दिया था।

गोपनीयता भंग करने पर कार्रवाई की चेतावनी

कोल इंडिया ने इंटर्नल ट्रेडिंग नहीं रोकने या डिविडेंड से संबंधित गोपनीयत भंग करने वाले अधिकारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की चेतावनी दी है। लाभांश की घोषणा करने के पहले कंपनी इसकी जानकारी सेवी को भेजती है। उसकी स्वीकृति के बाद ही घोषणा की जाती है। गोपनीयता भंग होने पर कंपनी को नुकसान होने की आशंका रहती है, इसलिए वह गोपनीयता बरत रही है।

इनकम टैक्स से बीसीसीएल को मिला Rs.195 करोड़ का रिफंड

सिटी रिपोर्टर | धनबाद

आर्थिक संकट से गुजर रही बीसीसीएल के लिए अच्छी खबर...। आयकर विभाग से उसे 195 करोड़ रुपए रिफंड के रूप में मिले हैं। संयुक्त आयकर आयुक्त मानस मंडल ने बुधवार को बताया कि मामला अपील में था। बीसीसीएल के पक्ष से सहमत होकर राशि रिफंड की गई है। यह बिहार-झारखंड में अब तक का सबसे बड़ा रिफंड है। बीसीसीएल ने एसेसमेंट इयर 2011-12 के आधार पर रिफंड के लिए आईटीएटी में अपील की थी। उसने करीब 450 करोड़ रुपए के रिफंड का दावा किया था। हालांकि आयकर विभाग ने 195 करोड़ रुपए ही रिफंड किए। बीसीसीएल को यह राशि वैसे समय में मिली है, जब वह आर्थिक संकट का सामना कर रही है। बीसीसीएल के जानकार कहते हैं कि दावे की बाकी राशि भी उसे मिल जाएगी। बीसीसीएल को भी 250 करोड़ रुपए और रिफंड के रूप में मिलने की उम्मीद है।

खबरें और भी हैं...