पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • आंधी बारिश में डीलर के गोदाम की छत उड़ी, सड़कों पर पेड़ गिरे, बिजली हुई गुल

आंधी-बारिश में डीलर के गोदाम की छत उड़ी, सड़कों पर पेड़ गिरे, बिजली हुई गुल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद में एकबार फिर काल बैसाखी ने मौसम का मिजाज बदल दिया। दिन के 1 बजे के बाद आसमान में बादलों की दौड़ शुरू हो गई। हवाओं ने रफ्तार पकड़ ली। दिन में ही अंधेरा छा गया। मेघ गर्जन से आसमान डराने लगा। देखते ही देखते झमाझम बारिश शुरू हो गई। करीब 45 मिनटों तक हवाएं 35 से 40 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से बहती रही। बादल मूसलाधार पानी बरसाते रहे। तेज हवा और बारिश ने तबाही मचा दी। तेज हवाओं ने आधा दर्जन जगहों पर पेड़ों को उखाड़ फेंका। बिजली तार टूट कर जमीन पर गिर गए। कई जगहों पर मकानों को क्षति पहुंचा। पेड़ों के गिरने से यातायात व्यवस्था शाम तक बाधित हुई। तारों के टूटने से बिजली सप्लाई ठप हो गई। बारिश ने शहर की सूरत बिगाड़ दी। कहीं कॉलोनी में पानी घूसा तो कहीं सड़कों पर जल-जमाव की स्थिति बनी। अचानक आयी आंधी व बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ। कई लोग बारिश में फंसे। दिन के 2 बजे के बाद बादलों ने धनबाद के आसमान को अपने कब्जे से मुक्त किया। लोग आंधी-बारिश से परेशान रहे।

तबाही चारों ओर : तेज बारिश में शहर हुआ अस्त-व्यस्त

1. गोदाम का छत उड़ा लाखों का हुआ नुकसान

आंधी-बारिश ने बड़ी क्षति जोड़ाफाटक चांदमारी स्थित पावर प्लांट के गोदाम को पहुंचायी। आंधी ने एस्बेस्टस की बनी छत को उड़ा दिया। गोदाम में रखा टीवी, फ्रीज और वाशिंग मशीन तेज बारिश में भींग गए। गोदाम के मालिक सत्येंद्र कुमार सिंह ने बताया कि 55 लाख से अधिक का नुकसान हुआ है।

चांदमारी जोड़ाफाटक स्थित गोदाम जिसका आंधी-पानी में छत उड़ गया।

2. डीसी ऑफिस में पेड़ गिरा, कार क्षतिग्रस्त

आंधी-बारिश ने शहर में दो जगहों पर पेड़ों को उखाड़ फेंका। डीसी ऑफिस परिसर में खड़ी 4 गाड़ियों पर पेड़ की डाली गिर गई। इसके कारण गाड़ी क्षतिग्रस्त हो गई। पूजा टॉकिज के पास भी पेड़ का डाली टूट कर सड़क पर गिरी। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

3. 13 जगहों पर तार टूटे, रात 11 बजे तक पसरा अंधेरा

आंधी-बारिश ने बिजली व्यवस्था ठप कर दी। शहर के 13 जगहों पर तार टूटने की घटना हुई। कई जगहों पर फॉल्ट आया। आधे शहर में शाम 7 बजे तक बिजली संकट की स्थिति बनी रही। हीरापुर सबस्टेशन क्षेत्र में 4:30 बजे और पुराना बाजार सबस्टेशन क्षेत्र में शाम 6 बजे तक सप्लाई शुरू हो पाई। भूली में रात 11 बजे तक बिजली नहीं लौटी थी।

जानिए, क्यों बदला मौसम?

4. बारिश के पानी से सड़क पर जल-जमाव

बारिश का पानी बैंकमोड़ के बांटा गली सहित शहर के अन्य कई कॉलोनियों में घुसा। सड़कों पर जल जमाव की स्थिति बनी। डीआरएम मोड़ और गया पुल में जल जमाव के कारण चलना मुश्किल हो गया। घंटों यहां यातायात व्यवस्था प्रभावित हुई।

बुधवार को सुबह में आसमान साफ था। धूप निकली और दिन चढ़ने के साथ वह तीखी भी हुई। दिन के 11 बजते-बजते तीखी धूप ने बेहाल कर दिया। पारा तेजी से चढ़कर 35 डिग्री सेल्सियस पार पहुंच गया। दोपहर 12:30 बजे तक उमस भरी गर्मी की स्थिति बनी रही। 1 बजे के बाद काल बैसाखी की स्थिति बनी। काल बैसाखी के मजबूत होने से आंधी व बारिश का सामना करना पड़ा।

आगे क्या : अगले 24 घंटे में पुन: बारिश की आशंका

मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में पुन: आंधी और बारिश की आशंका जतायी है। मौसम विभाग ने कहा है कि काल बैसाखी की स्थिति बन सकती है। शहर व आसपास के क्षेत्रों में गर्जना और बिजली गिरने की घटनाएं भी होने की आशंका है।

खबरें और भी हैं...