पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • राजगंज में दिनदहाड़े अपराधियों ने ऑल्टो कार से की लूटपाट

राजगंज में दिनदहाड़े अपराधियों ने ऑल्टो कार से की लूटपाट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मोबाइल फोन के लोकेशन के आधार पर पुलिस कर रही छानबीन

भास्कर न्यूज | राजगंज

राजगंज थाना क्षेत्र में बुधवार को अपराधियों ने दिनदहाड़े एक ऑल्टो कार लूट कर सनसनी फैला दिया। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल उत्पन्न हो गया है। दिनदहाड़े घटित इस घटना को बाइक सवार दो अपराधियों ने अंजाम दिया है। घटना की सूचना के बाद राजगंज पुलिस हरकत में आई और भुक्तभोगी के शिकायत के बाद कार की बरामदगी और अपराधियों की धर पकड़ के लिए निकल गए। कार में भुक्तभोगी का दो मोबाइल भी है। दोनों मोबाइल के लोकेशन के आधार पर पुलिस अपराधियों तक पहुंचना चाह रही है। संवाद प्रेषण तक पुलिस के हाथ अपराधियों के गिरेबान तक नहीं पहुंच पाया है।

यह है घटना

बताया जाता है कि जरमुनई निवासी पुरुषोत्तम कुमार महतो अपनी ऑल्टो कार संख्या जेएच10एएस/3528 से राजगंज से तिलाटांड़ होते हुए धनबाद जा रहा था। इस दौरान दिन के करीब पौने बारह बजे राजगंज थाना क्षेत्र के राजगंज-तेतुलमारी सड़क मार्ग स्थित तिलाटांड़ पहाड़ी के समीप अपराधियों ने कार को ओवरटेक कर आगे बाइक को खड़ी कर दिया। इसके बाद अपराधियों ने पुरुषोत्तम को कार से खींचकर उतारा व उसके साथ मारपीट करने लगा जिससे वह गिर गया। उसके जमीन के गिरते ही अपराधी कार लेकर तेतुलमारी की और फरार हो गए।तत्काल भुक्तभोगी द्वारा घटना की जानकारी राजगंज पुलिस को दी गई। पुरुषोत्तम ने पुलिस को बताया कि उसका दोनों मोबाइल कार पर ही है और दोनों में रिंग हो रहा है, लेकिन कोई रिसीव नहीं कर रहा है। इधर मोबाइल के लोकेशन पर राजगंज थाना प्रभारी उमेश प्रसाद कार की छानबीन के लिए निकल गए।

भुक्तभोगी के मोबाइल के लोकेशन के आधार पर विभिन्न स्थानों में खोजबीन किया जा रहा है।\\\'\\\' उमेश प्रसाद, थाना प्रभारी, राजगंज

खबरें और भी हैं...