लिब्रा हुंडई में ऑल न्यू एमेज का सेकेंड जेनरेशन लांच
धनबाद | लिब्रा हुंडई में होंडा कार इंडिया लिमिटेड के ऑल न्यू एमेज के सेकेंड जेनरेशन की विधिवित लांचिंग बुधवार को एसबीआई के रीजनल मैनेजर विमलेंदु विकास के हाथों हुआ। इसका एक्टीरियर काफी बोल्ड और आकर्षक है। अंदर काफी जगह है। सुरक्षा के लिहाज से भी यह काफी अच्छा है। यह कार पेट्रोल और डीजल दोनों वैरिएंट में उपलब्ध है। धनबाद में पेट्रोल वर्जन की कीमत 5,59,900 रुपए और डीजल वर्जन की कीमत 6,69,900 रुपए से शुरू है। लांचिंग के मौके पर शिवनारायण सिंह, विनोद सिंह, मृत्युंजय सिंह, उदय शंकर बनर्जी, अमित आदि मौजूद थे।