कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अजय कुमार लाख प्रयास कर लें, पर जिला कांग्रेस की गुटबाजी रह-रह कर अपना रंग दिखा ही देती है। कांग्रसियों की ऐसी ही गुटबाजी का तमाशा गुरुवार को दिखा। हुआ कुछ यूं कि कांग्रेसियों ने कर्नाटक के राज्यपाल के पुतला दहन का कार्यक्रम रखा। दिन के 2 बजे के करीब युवा कांग्रेस पुतला दहन करने आया। कर्नाटक राज्यपाल मुर्दाबाद... ये नारे लगाते कांग्रेसियों में जिला कांग्रेस के कई नेता गायब थे। पुतला दहन कर युवा कांग्रेस चला गया। दो घंटे बाद करीब 4 बजे के करीब एक बार फिर सड़क पर कांग्रेसी कर्नाटक राज्यपाल का पुतला लेकर निकले। फिर वही नारा सुनाई पड़ा। पता चला कि अब जिला कांग्रेस के नेता पुतला जलाने आए हैं। इन्होंने भी पुतला दफन किया। इस दौरान दर्जनभर चेहरे ऐसे भी दिखे, जो दोनों बार राज्यपाल का पुतला दहन करने आए। कांग्रेस की गुटबाजी में 2 घंटे में 2 बार राज्यपाल का पुतला जला।
समय: 02 बजे
स्थान: धरना चौक
दर्जनभर चेहरे ऐसे; जिन्होंने दोनों बार राज्यपाल का पुतला फूंका
समय: 04 बजे
स्थान: धरना चौक