8 बच्चों का पिता ताले में बंद रखता था पत्नी को, पुलिस से प्रताड़ना की शिकायत
छह बेटियों और दो बेटों के पिता सरायढेला निवासी बिजेंद्र को प|ी पर संदेह है। वह प|ी को ताले में बंद कर ड्यूटी जाता है। बीसीसीएलकर्मी बिजेंद्र अक्सर शराब के नशे में प|ी को पीटता भी है। तंग आकर प|ी ने महिला थाने में पति की शिकायत की। पुलिस ने बिजेंद्र को थाने बुलाकर उसकी खूब फजीहत की, तो उसके होश ठिकाने आ गए। प|ी के पांच पकड़कर माफी मांगने लगा। पुलिस से भी कहा कि वह फिर ऐसी हरकतें नहीं करेगा। बांड भरवाने के बाद पुलिस ने बिजेंद्र और उसकी प|ी को घर जाने दिया।
घर में लगा कर जाता था ताला
प|ी के मुताबिक पति उसपर इस बात का संदेह था कि उसका किसी दूसरे के साथ संबंध है। इस कारण जब भी वह ड्यूटी जाता था तो घर के बाहर ताला लगाकर कर जाता था। बच्चों के साथ वह घर में बंद रहती थी। ड्यूटी से वापस लौटने के बाद ताला खोलता था। अक्सर वह यह काम करता था। विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की जाती थी। डर से वह विरोध करने से डरती है। शराब का आदी होने के कारण शराबखोरी पर वह काफी पैसे खर्च करता था। इस कारण घर में काफी परेशानी होने लगी।
तवे से पिटाई में प|ी हुईं जख्मी
बिजेंद्र प|ी की गरम तवे से भी पिटाई की है। प|ी रोटी बना रही थी। कुछ बात को लेकर बहस हुई। प|ी ने विरोध किया तो वह उग्र हो गया और गरम तवे से उसे मारने लगा। जिस कारण शरीर के कई हिस्से जल गए। घटना में बिजेंद्र का भी हाथ जल गया। मजबूरन उसे पुलिस का सहारा लेना पड़ा। ऐसा नहीं करती तो उसकी जान भी जा सकती थी।