पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • मतदान के दिन झारखंड बंगाल सीमा पर रखी जाएगी कड़ी चौकसी

मतदान के दिन झारखंड-बंगाल सीमा पर रखी जाएगी कड़ी चौकसी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | चिरकुंडा नगर परिषद के चुनाव को लेकर सीमावर्ती इलाकों में विशेष चौकसी बरती जाएगी। झारखंड और बंगाल की सीमा पर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। यह निर्णय शुक्रवार को हुई झारखंड और बंगाल पुलिस की संयुक्त बैठक में लिया गया। चिरकुंडा नगर परिषद कार्यालय में आयोजित इस बैठक में धनबाद के ग्रामीण एसपी आशुतोष शेखर और आसनसोल के एएसपी अनामित्रा दास मौजूद थे। दोनों ने चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न कराने पर मंथन किया और एक-दूसरे को सूचनाओं का आदान-प्रदान करने की रणनीति तैयार की। मोबाइल नंबरों का भी आदान-प्रदान किया गया। ग्रामीम एसपी ने बैठक के बाद बताया कि मतदान के दिन दोनों राज्यों की सीमाओं को तो सील नहीं किया जाएगा,लेकिन सीमा पर विशेष चौकसी बरती जाएगी। दोनों ओर वाहनों की सघन जांच की जाएगी। असमाजिक तत्वों पर विशेष नजर रखने को कहा गया है। बैठक में पुलिस निरीक्षक निरसा, कुमारधुबी, प्रखंड विकास पदाधिकारी एग्यारकुंड के अलावेचिरकुंडा, कुमारधुबी, कुल्टी और कल्याणेश्वरी थाना प्रभारी भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...