पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

जिला परिषद मैदान में कल से हस्तशिल्प मेला

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिला परिषद मैदान में 15 अप्रैल से नौ दिवसीय हस्तशिल्प मेला शुरू होगा। इसमें विभिन्न प्रांतों के हस्तशिल्प से बने सामान उपलब्ध होंगे। झारखंड के साथ-साथ पंजाब, हरियाणा, ओडिशा, उत्तर प्रदेश, बिहार और अन्य राज्यों के हस्तशिल्पी अपने स्टॉल लगाएंगे। मेला 23 अप्रैल तक दिन के 11 बजे से रात 9 बजे तक चलेगा। आयोजक दभातु नाला जलछाजन समिति के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को जिला परिषद मैदान में मेले का ब्रॉशर लांच किया।

आयोजन समिति के संयोजक अब्दुल काश्मी, सलाउद्दीन और कैफी मल्लिक ने बताया कि मेले में कुल 80 स्टॉल लगाए जा रहे हैं। रविवार को मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल इसका उद्‌घाटन करेंगे। शहरवासी भागलपुर का सिल्क, पंजाब का लहंगा-चुन्नी, भदोही का कारपेट, बनारस की सिल्क साड़ी, बंगाल की तांत साड़ी, झारखंड के बंबू आइटम आदि सामान मेले में खरीद सकेंगे। मेले में हर दिन सांस्कृतिक कार्यक्रम और बच्चों के लिए विभिन्न तरह के इवेंट होंगे। एक शाम शहीदों के नाम कार्यक्रम भी होगा। मौके पर भृगुनाथ भगत, अभिषेक कुमार सिन्हा, धर्मेंद्र कुमार सिन्हा, संजय कुमार आदि भी मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...