पोइला बैशाख पर हीरापुर के चिल्ड्रेन पार्क में होगा रंगारंग कार्यक्रम
धनबाद | पोइला बैशाख पर 15 अप्रैल रविवार को पार्क मार्केट हीरापुर में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन श्री श्री श्याम पूजा सांस्कृतिक मंच की ओर से किया जाएगा। मंच के सचिव जे सरकार का कहना है कि इस अवसर पर बच्चों के लिए विभिन्न तरह की प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। यह प्रतियोगिता तीन ग्रुप में होगी। ग्रुप ए में 4-8 वर्ष, ग्रुप बी में 9-14 वर्ष एवं ग्रुप सी में 15 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चे होंगे। शाम में सभी विजेयता प्रतिभागियों को संस्था की ओर से पुरस्कृत किया जाएगा। रविवार की शाम में रंगारंग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। शाम सात बजे से डांस एवं म्यूजिक का प्रोग्राम होगा, जिसे स्थानीय कलाकार प्रस्तुत करेंगे। रात आठ बजे से राजू दास एंड ग्रुप की ओर से बाउल गीत-संगीत का कार्यक्रम होगा।