एमबीबीएस थर्ड प्रोफेशनल पार्ट वन में 66%सवाल आउट ऑफ सिलेबस
धनबाद | विनोबा भावे विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से आयोजित एमबीबीएम थर्ड प्रोफेशनल पार्ट वन की परीक्षा एक बार फिर से चर्चा में है। दरअसल शुक्रवार को थर्ड प्रोफेशनल का मेडिसिन पेपर दो की परीक्षा थी। हालांकि इस परीक्षा में 66 प्रतिशत प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस था। आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न को देख कर छात्र-छात्राएं भड़क गए। सभी ने परीक्षा का बहिष्कार करने का घोषणा करने लगे। माहौल बिगड़ते देख पीएमसीएच से मेडिसिन डिपार्टमेंट के एक्सपर्ट को बुलाया गया। उन्होंने भी आउट ऑफ सिलेबस प्रश्न पूछे जाने का बात कहा। इसके बाद कॉलेज प्रशासन ने विवि प्रशासन को इस मामले की सूचना दी। विवि प्रशासन ने सभी छात्रों से परीक्षा देने का निर्देश दिया। इसके साथ ही सभी छात्रों को एक लिखित शिकायत कॉलेज के माध्यम से भेजने को कहा। ताकि छात्रों के आवेदन को एग्जामिनेशन बोर्ड में रख कर उनके हित में निर्णय लिया जा सके। छात्र-छात्राओं ने बताया कि एमबीबीएम थर्ड प्रोफेशनल पार्ट वन की परीक्षा में सिर्फ एक प्रश्न ही सिलेबस से पूछा गया था। वहीं शेष सभी प्रश्न आउट ऑफ सिलेबस था। परीक्षा में कुल 3 प्रश्न पूछे गए थे। इनमें दो प्रश्न 20-20 अंक का, एक प्रश्न में चार शॉट अंसर लिखना था, जो 5-5 अंक का था। छात्रों के अनुसार इसमें से मात्र एक प्रश्न 20 अंक का सिलेबस से पूछा गया था।