पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

धनबाद रेल मंडल हुआ सम्मानित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मध्य रेलवे के 63वें रेल सप्ताह समारोह में महाप्रबंधक एल सी त्रिवेदी ने उत्कृष्ट कार्य के लिए धनबाद रेल मंडल को ओवर आल दक्षता पुरस्कार प्रदान किया। समारोह का आयोजन पटना स्थित ज्ञान भवन में किया गया था। इसके अतिरिक्त धनबाद मंडल को विभिन्न कैटेगरी में कुल 16 पुरस्कार प्रदान किये गये। पुरस्कार के रूप में नगद राशि एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया। जिसमें सीनियर डीसीएम को कमर्शियल इफिसिएन्सी शील्ड,ओवर आल कंस्ट्रक्शन इफिसिएन्सी शील्ड बरकाकाना, ब्रीज मेंटेंनेंस शील्ड,सीनियर डीईएन कोआर्डिनेशन, इंजन इफिसिएन्सी शील्ड ,सीनियर डीईएन कोआड्रिनेशन, कैरेज एंड बैगैन इफिसिएन्सी शील्ड सीनियर डीएमई, सीएंडडब्लयू को,डीजल शेड इफिसिएन्सी शील्ड सीनियर डीएमई डीजल, पतरातू को, मेडिकल इफिसिएन्सी शील्ड सीएमएस धनबाद को, फ्रेट लोडिंग इफिसिएन्सी शील्ड सीनियर डीओएम को,ओवर आल आपरेशन इफिसिएन्सी शील्ड, सीनियर डीओएम को,वेस्ट स्टार शील्ड एएमएस-डीएसएल पतरातु को, बेस्ट स्क्रैप प्रोडक्शन शील्ड सीनियर डीएमएम कोक्लीनिनेस ड्राइव शील्ड डीआरएम को प्रदान किया गया। अपने संबोधन में जीएम एल सी त्रिवेदी ने सभी को बेहतर काम करने के लिए पुरस्कृत करते हुए रेलवे को और आगे बढाने के लिए काम करने की सलाह दी।समारोह के दौरान समग्र क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य दक्षता के लिए 2017-18 का महाप्रबंधक शील्ड धनबाद मंडल को प्रदान किया गया जबकि रनर्स अप कप मुगलसराय मंडल को मिला ।पूर्व मध्य रेल में सफाई अभियान के लिए बड़े स्टेशनों की श्रेणी में संयुक्त रूप से पटनाएवं मुगलसराय जक्शन को, मध्यम श्रेणी स्टेशनों की श्रेणी में मधुबनी स्टेशन को तथा छोटे स्टेशनों की श्रेणी में हजारीबाग टाउन स्टेशन को पुरस्कृत किया गया ।

खबरें और भी हैं...