राहुल के शव की पहचान के लिए डीएनए टेस्ट कराएगी पुलिस, मां के ब्लड सैंपल के लिए कोर्ट में दिया आवेदन
धनबाद | विनोद नगर का रहने वाला राहुल कुमार के शव के शिनाख्त के लिए पुलिस उसका डीएनए टेस्ट कराएगी। इसको लेकर केस के अनुसंधानकर्ता ने कोर्ट में आवेदन देकर राहुल की मां का ब्लड सैंपल लेने की अनुमति देने का अनुरोध किया है। आरोपियों के निशानदेही पर पुलिस बरवाअड्डा के धोड़बांध जंगल में एक गड्ढे से राहुल का शव बरामद किया था। पुलिस को राहुल का सिर्फ कंकाल मिला था। परिजनों ने भी पहचान कर ली थी लेकिन शव राहुल का ही है, इसकी पुष्टि को लेकर उसका डीएनए टेस्ट कराने का प्रयास कर रही है। ताकि साक्ष्य पर तौर पर उसे कोर्ट में प्रस्तुत किया जा सके। हत्याकांड में शामिल आरोपियों को सजा दिलाने के लिए पुलिस यह कदम उठा रही है। कोर्ट से स्वीकृति मिलने के बाद कोर्ट के द्वारा प्रतिनियुक्त चिकित्सक राहुल की मां का ब्लड सैंपल लेंगे, जिसे पुलिस डीएनए टेस्ट के लिए भेजेगी।