सतावर की खेती करने के नाम पर Rs.3 लाख की ठगी
धनबाद | बस्तकोला के रामाकांत कुशवाहा ने जोड़ापोखर के कृष्णा पासवान और अन्य के खिलाफ सतवार की खेती करने के नाम पर 3 लाख रुपए ठगी की शिकायत धनबाद थाने में की है। रामाकांत का आरोप है कि कृष्णा ने कहा था कि एक संस्था पौधा लगाने पर अच्छा पैसा देती है। भरोसे में उन्होंने टुंडी में 6 एकड़ जमीन लीज पर ली। 72 हजार पौधा लगाने के एवज में 3 लाख रुपए दिए। एकरारनामा होने पर भी पौधे नहीं लगाए। रामाकांत का आरोप है कि इस चक्कर में उनके 7 लाख रुपए खर्च हो गए।