चापानल घोटाले की हो स्थलीय जांच : शिक्षक संघ
धनबाद | झारखंड राज्य प्राथमिक शिक्षक संघ ने सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के संयुक्त सचिव देवेंद्र भूषण सिंह से 17 अप्रैल को प्रारंभिक स्कूलों में हुए चापानल घोटाले की स्थलीय जांच की मांग की है। उन्हें लिखे पत्र में संघ के नीलकंठ मंडल ने कहा है कि है कि तत्कालीन डीएसई ने 156 स्कूलों में एक ही ठेकेदार से रात के अंधेरे में बोरिंग कराई और ग्राम शिक्षा समितियों पर दबाव बना कर 60 हजार रुपये प्रति बोरिंग के हिसाब से भुगतान करा दिया। जबकि नियम है कि ग्राशिस बैठक कर प्रस्ताव पारित कर राशि व्यय कर सकती है, लेकिन इस मामले में यह प्रक्रिया नहीं अपनाई गई। बोरिंग भी मानक अनुरूप नहीं हुआ और 12 हजार रुपये का शॉकपिट भी नहीं बनाया गया।