टैब से ऑनलाइन कराएं स्कूलों की मॉनीटरिंग
धनबाद | सरकारी स्कूलों की मॉनीटरिंग टैब में इंस्टॉल ई-विद्यावाहिनी सॉफ्टवेयर से किया जाना है। इसको लेकर विभागीय प्रधान सचिव अमरेंद्र प्रताप सिंह ने धनबाद, गुमला, हजारीबाग, कोडरमा समेत विभिन्न जिलों के उपायुक्तों को पत्र लिखा है। कहा है कि हर दिन की रिपोर्ट से यह स्पष्ट होता है कि मॉनीटरिंग में शिथिलता बरती जा रही है। किसी भी बीआरपी/सीआरपी ने अब तक इस सॉफ्टवेयर पर खुद को रजिस्टर भी नहीं किया है।