किड्स फेस्ट में श्रेया लवली और साक्षी ने बनाई श्रेष्ठ पेंटिंग
सिंबोसिस पब्लिक स्कूल, बरवाअड्डा में दैनिक भास्कर किड्स फेस्ट के तहत पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें 100 से अधिक बच्चों ने एक से बढ़ कर एक पेंटिंग का प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में बच्चों को तीन कैटेगरी में बांटा गया था। पहली केटेगरी में कक्षा एक और दो, दूसरी केटेगरी में कक्षा तीन से चार और तीसरी केटेगरी में पांचवीं कक्षा के बच्चे शामिल थे। पहली केटेगरी में पंक्षी बनाना था, जिसमें कक्षा दो की श्रेया कुमारी ने श्रेष्ठ प्रदर्शन किया। दूसरी केटेगरी में गुलदस्ता बनाना था, जिसमें कक्षा चार से लवली कुमारी की पेंटिंग का चयन हुआ। जबकि तीसरी केटेगरी में गांव का दृश्य बनाना था और इसमें साक्षी कुमारी की पेंटिंग श्रेष्ठ रही। स्कूल की प्राचार्य इंद्राणी घोष ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताओं से बच्चों को आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है। उनमें प्रतियोगिता की भावना जगती है और प्रतिभा में निखार आता है। मौके पर स्कूल के सभी ड्राइंग शिक्षिका सुदिप्ता मुखर्जी, प्रिया सिंह, सुदेशना भट्टाचार्य, पोंपा पाल आदि मौजूद थीं।
पेंटिंग बनाते बच्चे (ऊपर) और अपनी बनाई पेंटिंग के साथ प्रतिभागी।
कार्यक्रम के हमारे
सहयोगी
प्रेजेंट्स बाई : सृष्टि लर्निंग एंड ट्रेनिंग सेंटर।
सपोर्टेड बाई : शिव पार्वती ट्रेडर्स (ई-रिक्शा), अलंकार एडुकॉम, दिलीप बुक सेंटर, एके बुक्स।
पार्टिसिपेंट्स : सिंबॉयसिस पब्लिक स्कूल, किड्स गार्डन हीरापुर, बटरफ्लाई किड्स पैराडाइज, कोयलांचल पब्लिक स्कूल, मोंटफोर्ड एकेडमी, संस्कार ज्ञानपीठ, मिशन ऑफ नॉलेज, इंपीरियल पब्लिक स्कूल, झारखंड पब्लिक स्कूल, ग्लोबल स्कूल ऑफ इंडिया, किड्स गार्डन सेकेंडरी स्कूल झरिया, ग्रीन गार्डन एकेडमी, द स्टडी पार्क, द्वारिका मेमोरियल फाउंडेशन एकेडमी, इंपीरियल स्कूल ऑफ लर्निंग, सिल्वर डव स्कूल और नेशनल कॉन्वेंट स्कूल।
एजुकेशन रिपोर्टर | धनबाद