अंशा दुआ बनीं कार्मेल की स्कूल पीपल लीडर
अंशा दुआ कार्मेल स्कूल की पीपल लीडर और खुशी अग्रवाल असिस्टेंट स्कूल पीपल लीडर चुनी गईं। अंशा को 238 और खुशी को 94 वोट मिले। स्कूल में शुक्रवार को स्कूल कैबिनेट के लिए चुनाव हुआ। तीसरे पायदान पर रहीं वेदिका बूबना को 46, चौथे पायदान पर रहीं आयशा खान को 29 और पांचवें पायदान पर रहीं शीतल को 11 वोट मिले। इन्हें बाद में सोशल सर्विस, सेनिटेशन, लिटरेसी, डिसिप्लिन, इंवायरनमेंट, एजुकेशन, स्पोर्ट्स जैसे पोर्टफोलियो दिए जाएंगे। चुनाव में 9वीं, 10वीं और 12वीं कक्षा की छात्राओं ने भाग लिया। चुनाव में हर उम्मीदवार के अपने-अपने चुनाव चिह्न थे। उन्होंने गुरुवार को अपने चुनाव चिह्न का प्रचार भी किया था। चुनाव के दौरान प्राचार्य डॉ सिस्टर मारग्रेट मेरी, उप प्राचार्य सिस्टर सैन्ड्रा, गायत्री, सोमा, पल्लवी, नीलप्रभा, मालिनी, सोनी सिंह, अनन्या आदि मौजूद थीं।