पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • धनबाद पब्लिक स्कूल की हीरक शाखा में अगले सत्र से 12वीं की कक्षाएं : सचिव

धनबाद पब्लिक स्कूल की हीरक शाखा में अगले सत्र से 12वीं की कक्षाएं : सचिव

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल में 12वीं कक्षा की पढ़ाई के लिए 22 फरवरी को इंस्पेक्शन हो चुका है और सब कुछ अच्छा रहा। अब केवल बोर्ड की स्वीकृति पत्र का इंतजार है। हमारे क्लासेज तैयार हैं, सिर्फ लैब विकसित करना है, जो जल्द कर लिया जाएगा। सत्र 2019-20 से निश्चित रूप से 12वीं कक्षा में नामांकन शुरू हो जाएगा। ये बातें धनबाद पब्लिक स्कूल की हीरक शाखा के सचिव सुमत कुमार जैन ने कहीं। वे शुक्रवार को स्कूल में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करने के अनुकूल वातावरण स्कूल में तैयार किया जा रहा है। इस वर्ष विभिन्न प्रतियोगिताएं कराई जाएंगी। मौके पर स्कूल की प्राचार्य पूर्णिमा सिल, उप प्राचार्य झूमा माहता आदि भी मौजूद थीं।

खबरें और भी हैं...