डीएवी कोयलानगर से होगा डीएवी विवि में दाखिला
धनबाद | डीएवी कोयलानगर में शुक्रवार को प्रार्थना सभा में जालंधर स्थित डीएवी यूनिवर्सिटी के संबंध में छात्र-छात्राओं की काउंसलिंग की गई। विवि में नामांकन के लिए डीएवी कोयलानगर को ऑन स्पॉट एडमिशन सेंटर बनाया गया है। ये बातें डीएवी धनबाद जोन के निदेशक डॉ केसी श्रीवास्तव ने शुक्रवार को स्कूल परिसर में मीडिया से कहीं। उन्होंने बताया कि बोकारो में भी सेंटर बनाया गया है। दोनों जगहों पर सीधे यूनिवर्सिटी में दाखिला लिया जा सकता है। विवि में अंडरग्रेजुएट और पोस्ट ग्रेजुएट के सभी कोर्स उपलब्ध हैं। हॉस्टल की सुविधा भी है। अभी वहां 5500 विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। इस साल सात हजार नामांकन होंगे। योग्य शिक्षक सेवा दे रहे हैं। देश-दुनिया की बेहतरीन कंपनियों में प्लेसमेंट हो रहा है। डॉ श्रीवास्तव ने कहा कि डीएवी सिंदरी, डीएवी बरोरा, डीएवी महुदा को बेहतर बनाने का प्रयास किया जाएगा।