पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • खालसा सृजना दिवस पर वाहे गुरु के जयकारों से गूंजा बड़ा गुरुद्वारा परिसर

खालसा सृजना दिवस पर वाहे गुरु के जयकारों से गूंजा बड़ा गुरुद्वारा परिसर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
खालसा सृजना दिवस पर वाहे गुरु के जयकारों से गूंजा बड़ा गुरुद्वारा परिसर

सिटी रिपोर्टर | धनबाद

बड़ा गुरुद्वारा बैंक मोड़ शुक्रवार को वाहे गुरु के जयकारों से गूंजयमान रहा। यहां पर खालसा पंथ की सृजना दिवस बैशाखी गुरुपर्व पर बड़ी संख्या में लोगों ने मत्था टेक गुरु का आशीर्वाद लिया। भजन-कीर्तन व शबद गायन का आयोजन किया गया। खालसा सृजना दिवस पर 61 संगतों ने अमृत का पान किया। खण्डे बांटे की पाहुल लेकर खालसा सजे। इस अवसर पर बर्नपुर से आए भूपिंदर सिंह, कुलवंत सिंह आदि के सानिध्य में अमृत पान किया गया। वहीं रात में शबद गायन व भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। लुधियाना से आए ढाढ़ी जत्था भाई निशान सिंह लुधियाना वाले ने गुरुग्रंथ के विभिन्न प्रसंगाें पर शबद गायन से लोगों को निहाल कर दिया। सांच कहूं, सुन लेहू सबै, जिन प्रेम कियो तिनही प्रभु पायो, मानस की जात सबै एेके पहिचानबो...आदि शबद गायान से गुरुद्वारा परिसर गूंजायमान हुआ। शबद गायन सुन लोग मुग्ध हो गए। वहीं अमृतसर से आए रागी जत्था भाई सुखवंत सिंह जी ने शबद गायन कर संगतों को निहाल किया। खंडे बांटे ते गुरुवाणी दा होया संगम, बख्शीश गुरु किती एैसी करामाता हो गई... आदि शबद गायन से आसपास का क्षेत्र भक्तिमय हो गया। कार्यक्रम के सफल अायोजन में गुरुद्वारा प्रबंधन कमेटी के सचिव तेजपाल सिंह, प्रधान जगजीत सिंह संधू, जगजीत सिंह, तीरथ सिंह, राजेंद्र सिंह चहल, सतपाल सिंह ब्रोका, दरबारा सिंह, गुरजीत सिंह आदि ने सक्रिय भुमिका निभाई।

खबरें और भी हैं...