बाइक की चपेट में आने से साइकिल सवार घायल
कालूबथान|कालूबथान ओपी क्षेत्र के आंखद्वारा गांव के बंगामोड़ के समीप तेज रफ्तार अज्ञात बाइक की चपेट में आने से आंखद्वारा निवासी साइकिल सवार खादा मरांडी गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने गंभीर अवस्था में घायल को पीएमसीएच धनबाद में भर्ती करवाया, जहां घायल की गंभीर स्थिति को देख रांची रिम्स रेफर कर दिया गया। वहीं घटना की सूचना पाकर आंखद्वारा पंचायत के मुखिया आनंद खामरोई, मनोज रविदास, जीतेन दे आदि मौके पर पहुंच घायल की स्थिति का जायजा लिया।