पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

सिंफर में रवींद्र संगीत व भजन का आयोजन

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | चोखेर आलोय देखे छिलेम, चोखेर बाहिरे..., ओगो नोदी आपुन बेगे पागुल पाड़ाय...जैसे रवींद्र संगीत प्रस्तुत कर महुआ घोष ने श्रोताओं को मुग्ध कर दिया। वहीं नन्हीं बच्ची अदविका सिंह ने दयानी भवानी महा वाक्यवाणी सुर नर मुनी जनमानी..., सावर सुंदर नवल किशोर कृष्ण कन्हैया मेरे चितचोर और दुर्गा स्तुति प्रस्तुत कर श्रोताओं का दिल जीत लिया। मौका था सिंफर स्टाफ क्लब में रविवार शाम को सिंफर और स्वर संगम, धनबाद की ओर से आयोजित रवींद्र संगीत और भजन कार्यक्रम का। कार्यक्रम में राणा घोष ने दाड़िये आछो तुमी आमार गानेर ओपाड़े... रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया। बिंदु मिश्रा ने भी अपने भवन से माहौल को भक्तिमय बना दिया। इसके अलावा कुमकुम बनर्जी, सुमन नाग आदि ने रवींद्र संगीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में तबले पर गणेश चक्रवर्ती, कौशिक दास, भास्कर दे और रोमेन मुखर्जी थे। वहीं सिंथेसाइजर पर सुधीर मिश्रा और हारमोनियम पर इंद्रजीत चटर्जी थे। सिंफर के डॉ सिद्धार्थ सिंह ने बताया कि अदविका पिछले वर्ष स्वर संगम के वार्षिक समारोह में भजन और श्लोक में विनर रही थी। मौके पर स्वर संगम के मधुरेश कुमार वर्मा, एचपी ठाकुर समेत कई मौजूद थे।

खबरें और भी हैं...