पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • 50 हजार को पीछे छोड़ आईआईटी के रजत बने गेट ए जॉब 4 के विनर

50 हजार को पीछे छोड़ आईआईटी के रजत बने गेट ए जॉब 4 के विनर

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लिंक्डइन और एमटीवी की ओर से आयोजित गेट ए जॉब सीजन 4 में आईआईटी आईएसएम, धनबाद के रजत दुबे विनर बने हैं। इसको लेकर उन्हें फ्लिप कार्ट के बेंगलुरु में इंटर्नशिप का मौका दिया गया है।

खास बात है कि यह कंपीटीशन कई राउंड टेस्ट और इंटरव्यू में हुआ, जिसमें रजत देश के 50 हजार स्टूडेंट्स को पीछे छोड़ विजेता बने हैं। रजत संस्थान में इंटीग्रेटेड मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग के फाइनल इयर के छात्र हैं।

कंपीटीशन में देश भर से स्टूडेंट्स ने अपनी-अपनी सीवी भेजी थी। उसके आधार पर 20-21 फरवरी में पहला राउंड टेलिफोनिक इंटरव्यू का हुआ। इसके बाद 28 फरवरी को फ्लिप कार्ट के बेंगलुरु ऑफिस में दो टेक्निकल राउंड और एक एचआर राउंड हुआ, जिसका प्रसारण एमटीवी पर किया गया। अंत में तीन राउंड के इंटरव्यू के बाद पांच ही लोग बचे थे। इसके बाद चार, फिर दो और अंत में रजत विजेता घोषित हुए।

रजत ने बताया कि यह दो महीने का सॉफ्टवेयर डेवलपमेंट का इंटर्नशिप है। इसको लेकर संस्थान के शिक्षकों और छात्रों ने रजत को बधाई दी है।

इंटर्नशिप में अब तक कई का चयन

बेहतर पैकेज पर संस्थान के सैकड़ों स्टूडेंट्स का प्लेसमेंट और इंटर्नशिप में चयन हो चुका है। संस्थान के अब तक 300 से अधिक छात्र-छात्राओं का इंटर्नशिप में चयन हुआ है। प्लेसमेंट पदाधिकारी एआर दीक्षित ने बताया कि रजत की तरह ऑफ कैंपस में कई अन्य छात्रों का भी चयन हुआ है। इस वर्ष प्लेसमेंट अब तक 950 से अधिक स्टूडेंट्स का विभिन्न कंपनियों में हो चुका है।

खबरें और भी हैं...