अहसन आलम मेमोरियल इंटर कॉलेज, वासेपुर के मामले में झारखंड एकेडमिक काउंसिल ने जांच रिपोर्ट तलब की है। कहा है कि कॉलेज के शिक्षकों और शिक्षकेतर कर्मियों ने सचिव और प्राचार्य पर कई आरोप लगाए हैं। काउंसिल के अनुसार मामले में स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के प्रधान सचिव एपी सिंह ने जांच समिति गठित की है।
इसमें उत्तरी छोटानागपुर प्रमंडल हजारीबाग के आरडीडीई, काउंसिल के परीक्षा नियंत्रक डॉ सत्यजीत कुमार सिंह और धनबाद डीईओ डॉ माधुरी कुमारी शामिल हैं।