पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • फिजिक्स का प्रश्न आसान तो कैमिस्ट्री लगा थोड़ा टफ

फिजिक्स का प्रश्न आसान तो कैमिस्ट्री लगा थोड़ा टफ

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईआईटी आईएसएम, धनबाद समेत देश के 23 आईआईटी में नामांकन को लेकर जेईई एडवांस की कंप्यूटर आधारित परीक्षा रविवार को हुई। धनबाद में यह परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। इसमें केंद्र एक कुरमीडीह बरवाअड्डा रोड स्थित आईओएन डिजिटन जोन (आईडीजेड) और केंद्र दो आईआईटी आईएसएम, धनबाद का न्यू लेक्चर हॉल कॉम्प्लेक्स था। परीक्षा दो पाली में हुई और दोनों पालियों में फिजिक्स के पेपर परीक्षार्थियों को आसान लगे। वहीं कैमिस्ट्री के प्रश्न थोड़े टफ और मैथ के पेपर मॉडरेट लगे। जिन परीक्षार्थियों ने पिछले वर्ष भी परीक्षा दी थी, उन्होंने बताया कि इस बार का प्रश्न पिछले वर्ष की तुलना में टफ था। आईआईटी आईएसएम के पूर्व छात्र और विशेषज्ञ अजय वीर सिंह ने बच्चों से बात कर बताया कि प्रश्न 11वीं और 12वीं दोनों कक्षाओं से एक बराबर थे। सही कैलकुलेशन जरूरी था, इसलिए प्रश्नों के उत्तर को लेकर तुक्का नहीं मारा जा सकता था। दोनों पालियों के प्रश्नपत्र औसत थे। कैमिस्ट्री मेें इन ऑर्गेनिक के प्रश्न थोड़े कम और आर्गेनिक के थोड़े अधिक थे, इसलिए बच्चों को यह पेपर थोड़ा टफ लगा।

दो केंद्रों पर हुई परीक्षा : जिले में परीक्षा दो केंद्रों पर हुई। आईओएन डिजिटल जोन पर 705 छात्र-छात्राओं की परीक्षा हुई। वहीं आईआईटी आईएसएम में कुल 119 में 118 परीक्षार्थी उपस्थित हुए। पहली पाली की परीक्षा सुबह 9-12 बजे तक और दूसरी पाली दिन के 2-5 बजे तक हुई। पहली पाली में 7:30 बजे और दूसरी पाली में 12:45 बजे से परीक्षार्थियों को केंद्र में प्रवेश कराया गया। इस दौरान हर एक परीक्षार्थी की अच्छे से जांच की गई। मोबाइल, कैलकुलेटर, डिजिटल घड़ी, ब्लू टूथ डिवाइस के साथ सभी तरह के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट की मनाही थी। इसको देखते हुए प्रवेश के वक्त कई परीक्षार्थियों के इलेक्ट्रॉनिक घड़ी खुलवाए गए। परीक्षार्थियों की उनके एडमिट कार्ड और आधार, स्कूल आई कार्ड से पहचान की गई।

आईओएन डिजीटल जोन बरवअड्‌डा रोड में जेईई मेंस की पहली पाली की परीक्षा के बाद अपने बच्चों को खाना खिलाते अभिभावक।

परीक्षार्थियों ने कहा

कुल मिला कर मुझे प्रश्नपत्र एवरेज लगे। मुझे गणित थोड़ा टफ लगा। फिजिक्स के प्रश्न आसान और कैमिस्ट्री के औसत लगे।\\\'\\\' प्रिया कुमारी, गजुआटांड़

गणित के प्रश्नपत्र बहुत अच्छे थे और मुझे आसान लगे। फिजिक्स का पेपर अच्छा और कैमिस्ट्री का एवरेज था। कैलकुलेशन थोड़ा अधिक करना पड़ा।\\\'\\\' सुधांशु, पटना

तीनों पेपर एवरेज थे। वैसे मुझे कैमिस्ट्री के ही प्रश्न थोड़े कठिन लगे, उसमें समय अधिक लग गया। हालांकि मेरी परीक्षा अच्छी रही।\\\'\\\' आदर्श कुमार पांडेय, धैया

गणित मेरा पसंदीदा विषय है, इसलिए वो पेपर बहुत अच्छा रहा। फिजिक्स के प्रश्न भी अच्छे थे और कैमिस्ट्री का पेपर भी आसान था।\\\'\\\' आयुषी, झारूडीह

खबरें और भी हैं...