धनबाद|डी थ्री डांस एकेडमी की ओर से रविवार को ऑल झारखंड डांस कंपटीशन का आयोजन हाउसिंग कॉलोनी स्थित वेलफेयर सोसाइटी पार्क में किया गया। आयोजित प्रतियोगिता की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलन एवं गणेश वंदना के साथ हुई। कंपटीशन में शामिल बच्चों ने गणेश वंदना में अद्भुत नृत्य से दर्शकों को खूब रिझाया। प्रतियोगिता में तीन वर्ष से 22 वर्ष तक के 30 प्रतिभागियों ने भाग लिया। फिल्मी गानों की धुन पर बच्चों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। डांस कंपटीशन में बच्चों ने एक-से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। एकेडमी के डायरेक्टर सन्नी कुमार ने बताया कि कंपटीशन के जरिए राज्य स्तरीय प्रतिभाओं की खोज की जाएगी। बच्चों को उनकी प्रतिभा का उचित प्लेटफॉर्म दिलाना प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य हैं। समारोह में गौरव सरकार, अमित शर्मा,श्रीकांत पाण्डेय, रमन, सौरव, प्रियांशु, अक्षय आदि मौजूद थे।
डी थ्री डांस कंपटीशन में अपनी कला का प्रदर्शन करती प्रतिभागी।