पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • देश के पहले पीएम जो धनबाद को बहुत कुछ देने आ रहे: सांसद

देश के पहले पीएम जो धनबाद को बहुत कुछ देने आ रहे: सांसद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद की धरती पर अब तक जितने भी प्रधानमंत्री आए हैं, वे जनता से कुछ मांगने आए थे, लेकिन देश के पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हैं जो धनबाद की धरती पर बहुत कुछ देने आ रहे हैं। प्रधानमंत्री की बलियापुर में सभा एेतिहासिक होगी। उक्त सभा को देश ही नहीं विदेश के लोग भी देखेंगे। झारखंड की जनता उनका इंतजार पलक बिछाए कर रही है। उक्त बातें रविवार को धनबाद के सांसद पीएन सिंह ने बस्ताकोला और झरिया नगर भाजपा मंडल की बैठक को संबोधित करते हुए कहीं। उक्त दोनों मंडलों की बैठक झरिया के कतरास मोड़ स्थित जमसं सह भाजपा कार्यालय में हुई थी। सिंह प्रधानमंत्री के आगमन पर सभा को ऐतिहासिक बनाने के लिए रणनीति तय की। उन्होंने कहा कि दर्जनों उदाहरण पड़े हैं झरिया के लोग जिस सभा को चाहा एेतिहासिक बना दिया। उन्होंने लोगों से प्रधानमंत्री की सभा को एेतिहासिक बनाने की अपील की है। सिंदरी कारखाना को चालू कराने में देश के पहले उद्योगमंत्री डाॅ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बड़ा योगदान था, जो बाद में भाजपा के संस्थापक बने। सिंदरी उजड़ने के बाद एक बार फिर उन्हीं की पार्टी के प्रधानमंत्री के हाथों शिलान्यास होने जा रहा है। यह गर्व की बात है। देश को यूरिया खाद की काफी जरूरत है। उन्होंने कहा कि देश यूरिया खाद के मामले आत्मनिर्भर हो जाएगा। पूर्व विधायिका कुंती सिंह ने कहा कि जमसं की रैली होती है तो आंधी चलती है। उसी तरह प्रधानमंत्री की सभा में जमसं और भाजपाई अपना अलग पहचान बनाएंगे। जमसं के संयुक्त सचिव सिद्धार्थ गौतम उर्फ मनीष सिंह ने अपनी मां कुंती देवी की बातों को समर्थन करते हुए कहा कि जमसं के लोग पूर्ण रूप से भाजपा के प्रति समर्पित है। भाजपा धनबाद जिलाध्यक्ष चंद्रशेखर सिंह ने दीवार लेखन पर जोर लगाने की बात कहीं। बैठक को अमरेश सिंह, राजकुमार अग्रवाल, हरीश जोशी, केडी पांडेय, विष्णु त्रिपाठी, प्रदीप सिन्हा, उचित महतो, अनिल सिंह, बाबू जैना, ओरिंदम बनर्जी, रिंकू शर्मा, स्वरूप भट्टाचार्य, मुस्तकीम अंसारी, दिलीप भारती, अखिलेश सिंह, दिलीप आडवानी, राहुल सोनी आदि मौजूद थे।

विकास समिति के सदस्यों को शामिल करें : संघ

इधर, सुबह दस बजे से डीसी तथा डीडीसी का इंतजार करने के बाद बैठक छोड़कर जाने वाले मुखिया संघ के अध्यक्ष चक्रधारी महतो के नेतृत्व में अन्य मुखियाओं ने कार्यक्रम का विरोध करते हुए कहा कि एक तरफ रघुवर सरकार द्वारा ग्राम तथा आदिवासी विकास समिति का गठन कर मुखियाओं के मान सम्मान पर कुठाराघात किया जा रहा है। वहीं पीएम के कार्यक्रम में भीड़ जुटाने के लिए मुखियाओं को निर्देश दिया जा रहा है। विरोध करने वालों में छोटेलाल महतो, मंजू देवी, नम्रता सिंह, बिंदेश्वर महतो, सुलोचना देवी, रवींद्र चंद्र डे, उषा देवी, संपत घोषाल, नीतू देवी, पार्वती देवी सहित अन्य शामिल थे।

खबरें और भी हैं...