संस्कार भारती, धनबाद समिति की वार्षिक आम सभा रविवार को जगजीवन नगर स्थित हेडगेवार भवन में संपन्न हुई। आम सभा में संस्कार भारती के प्रांतीय संगठन मंत्री शाद्वाल कुमार प्रांतीय प्रतिनिधि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की शुरुआत संस्कार भारती की धेय गीत से साथ हुई। इसके बाद क्षेत्र मंत्री बिंदेश्वरी प्रसाद चौरसिया ने संस्कार भारती और साल भर में संगठन द्वारा किए गए कार्यों पर प्रकाश डाला। इस दौरान संस्कार भारती धनबाद जिला इकाई की पुरानी कमेटी को भंग करते हुए नई कमेटी का गठन किया गया। इसमें सर्व सम्मति से अध्यक्ष के रुप में इंद्रजीत प्रसाद सिंह को एक बार फिर कार्यभार सौंपा गया। इनके अलावा योगेंद्र तुलस्यान का मनोनयन कार्यकारी अध्यक्ष के रूप में किया गया। समारोह के दौरान कार्यकारी अध्यक्ष योगेंद्र तुलस्यान ने विस्तारित कमिटी की बारी-बारी से घोषणा की। मौके पर उपस्थित क्षेत्रीय संगठन मंत्री अशोक तिवारी ने बताया कि दायित्व देना और पद में काफी अंतर है। दायित्व स्वयं लिया जाता है और उसके निर्वाहन की जिम्मेवारी खुद की होती है । जिसके पास सबसे अधिक कार्य होता है, उसे अधिकारी होने का गौरव प्राप्त है।
संस्कार भारती के कार्यक्रम में उपस्थित लोग।
सिटी रिपोर्टर| धनबाद

नई कमेटी के सदस्य इस प्रकार हैं
इंद्रजीत प्रसाद सिंह : अध्यक्ष, योगेंद्र तुलस्यान : कार्यकारी अध्यक्ष, अनिता अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, मदन कुमार, सोमनाथ पूर्ति : उपाध्यक्ष, कृष्ण कुमार : मंत्री, शिवेंद्र कुमार सोनू : मंत्री संगठन, जयंती परमार : मातृ शक्ति संयोजिका, जयंत दत्ता : कोषाध्यक्ष, बप्पा सरकार, रंजना कनोडिया, पुष्कर झा : सह मंत्री, विजय बनर्जी, सतीश खेंडिया : संगीत संयोजक, इंद्रजीत चटर्जी: सह संगीत संयोजक शक्ति दास: चित्रकला संयोजक, अनुराग : सह चित्रकला संयोजक, अजय कुमार मिश्रा : साहित्य विद्या संयोजक, सुमन मिश्रा : सह साहित्य विद्या संयोजक, बलवंत कुमार: नाट्य संयोजक, जया चटर्जी: सह नाट्य संयोजक, सरसी चंद्रा: लोक कला संयोजिका, पिंकी गुप्ता: लोक कला सह संयोजिका, वैशाली सिंह : नृत्य संयोजिका, सूमा साहा: रंगोली संयोजिका, अर्पिता चट्टाराज: सह रंगोली संयोजिका, धीरज कुमार शर्मा, राम मूर्ति पाठक : मीडिया प्रभारी।