पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • जोड़ाफाटक गुरुद्वारा में दो दिवसीय प्रकाश पर्व पर 150 बच्चों को दी गई गुरुमत की दीक्षा

जोड़ाफाटक गुरुद्वारा में दो दिवसीय प्रकाश पर्व पर 150 बच्चों को दी गई गुरुमत की दीक्षा

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|जोड़ाफाटक स्थित गुरुसिंघ सभा गुरुद्वारा में दो दिवसीय प्रकाश पर्व का आयोजन किया गया। इस अवसर पर सिखों के तीसरे गुरु अमरदास जी का 539 वीं जन्मोत्सव मनाया गया। दो दिवसीय प्रकाश पर्व पर गुरुमत ट्रेनिंग कैप लगाया गया, जिसमें 150 बच्चों को गुरुमत की दीक्षा दी गई। गुरुद्वारा मिशन कॉलेज लुधियाना से आए गुरुदीप सिंह एवं अमृतपाल सिंह ने बच्चों को गुरुमत की ट्रेनिंग दी। प्रकाश पर्व पर गुरुद्वारा में दिन के 10 से दोपहर दो बजे तक मुख्य दीवान का आयोजन किया गया। इस अवसर पर लुधियाना से आए गुरुदीप सिंह, अमृतपाल सिंह एवं राजिंदर सिंह ने गुरु अमरदास की जीवनी पर विस्तार से प्रकाश डाला।

खबरें और भी हैं...