धनबाद|साई मानव सेवा ट्रस्ट झारखंड प्रदेश की बैठक रविवार को विनोद नगर स्थित साई मंदिर में हुई। बैठक की अध्यक्षता ट्रस्ट के प्रदेश संयोजक ने की। बैठक में जिले भर से साई मंदिर कमेटी के सदस्य शामिल हुए। बैठक को संबोधित करते हुए ट्रस्ट के जमशेदपुर जिलाध्यक्ष कन्हैया उपाध्याय ने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है। इसी उद्देश्य के साथ ट्रस्ट के सदस्य इस सोच का पूरी ईमानदारी से पालन करते है। जरूरतमंदों की सेवा करना, भगवान की सेवा के समान है। बैठक में सर्व सम्मति से 3 जून तके तमाम साई मंदिरों में कमेटी का गठन करने का निर्णय लिया गया।