धनबाद। मारवाड़ी युवा मंच, शक्ति शाखा द्वारा गत 17 मई से आयोजित चार दिवसीय महिला सेल्फ डिफेंस प्रशिक्षण शिविर रविवार को पूर्ण सफलता के साथ पुराना बाजार स्थित शंभू धर्मशाला में संपन्न हो गया।
इस चार दिवसीय शिविर के समापन समारोह में उपस्थित अतिथियों एवं अभिभावकों के समक्ष कई लड़कियों ने इस चार दिन के दौरान अर्जित की हुई युद्धक कला का कुशलता पूर्वक प्रदर्शन किया जिसकी लोगों ने सराहना की। इस अवसर पर कुछ लड़कियों ने इस शिविर के प्रति अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा कि चार दिन पूर्व जो हमारी सोच थी उसमें अब मैं काफी तबदीली महसूस कर रही हूं और अब मैं लगातार कराटे का अभ्यास करना चाहती हूं। सभी लड़कियों ने इस आयोजन के लिए शक्ति शाखा को धन्यवाद अर्पित करते हुए मारवाड़ी युवा मंच से अनुरोध किया कि वे इस मार्शल आर्ट के प्रशिक्षण के कार्यक्रम को आगे भी जारी रखने की व्यवस्था करे।
मौके पर अतिथि के रूप में उपस्थित महिला पुलिस अधिकारी सीमा शिंदे ने सभी महिलाओं तथा बालिकाओं को संबोधित करते हुए कहा कि शक्ति शाखा का यह आयोजन अत्यंत सराहनीय है जिसमें शहर की लड़कियों को अपनी खुद की शक्ति को पहचानने का मौका मिला। शिविर का संचालन करने वाले जिले के लोकप्रिय कराटे प्रशिक्षक क्योशी रंजीत केशरी ने सभी महिला प्रशिक्षुओं को इस बात के लिए प्रेरित किया कि इन चार दिनों के दौरान उन्होंने युद्ध कला के जो भी ज्ञान अर्जित किये हैं उसे अपनी सहपाठियों तथा अन्य लड़कियों के साथ भी साझा करें तभी समाज में बदलाव आएगा और महिला सशक्तिकरण के हमते उद्देश्य में हम सफल हो पाएंगे। महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर के समापन में जिले की एक मात्र महिला ऑटो चालक प्रिंसी चावला को भी शक्ति शाखा द्वारा प्रतिक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। शिविर के आयोजन में प्रांतीय उपाध्यक्ष जीतेन्द्र अग्रवाल, सहायक मंत्री वीरेंद्र अग्रवाल, शंकर दयाल बुधिया, विकास झांझरिया, संजीव अग्रवाल, शक्ति शाखा की अध्यक्ष सुनीता जिंदल, सचिव राधा नारनोली, कार्यक्रम की संयोजिका ज्योति पटवारी, सारिका गुप्ता, निवर्तमान अध्यक्ष मधु अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, लक्ष्मी सांवरिया, अंजू बुधिया, रेखा राही, अनुजा सांवरिया, संजना मित्तल, सुमन मित्तल, अनीता डोकानिया, रीता बंसल, मीना रिटोलिया, रेणु पोद्दार अलका अग्रवाल आदि की सक्रिय भूमिका रही। शिविर के तकनीकी संचालन में बुशिकान कराटे संघ की महिला ब्लैक बेल्ट कराटेकार ऋचा कुमारी, जुली कुमारी, अभया भारती, रुंपा कुमारी तथा श्रेया रानी की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।
शिविर समाप्ति के बाद प्रमाण पत्र के साथ कराटे सीखने वाली लड़कियां।

शििवर के अंतिम दिन का दृश्य।