पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

डीएवी कोयला नगर की आसान जीत

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद। डीएवी कोयला नगर ने डीसीए की मेजबानी में चल रहे वीणा मेमोरियल अंडर- 18 क्रिकेट के एक मैच में डीएवी बनियाहीर को एक विकेट से हरा दिया। डीएवी बनियाहीर ने पहले खेलते हुए 20 ओवर में 101 रन बनाए। विक्की ने 34 व हसनैन कुरैशी ने 19 रन बनाए। डीएवी की ओर से सोहेल अख्तर ने चार तथा संगम व चंदन ने 3-3 विकेट लिए। जवाब में कोयला नगर ने नौ विकेट पर 105 रन बनाकर मैच जीत लिया। श्रेयांश ने 35 व देव्यांशु ने 15 रन बनाए। सौम्यदीप ने चार व फैजल ने दो विकेट लिए।

खबरें और भी हैं...