पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • गोविंदपुर से महुदा तक सड़क चौड़ीकरण में खर्च होंगे 172 करोड़ रुपए

गोविंदपुर से महुदा तक सड़क चौड़ीकरण में खर्च होंगे 172 करोड़ रुपए

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|गोविंदपुर से महुदा के बीच जल्द ही सड़क चौड़ीकरण का काम शुरू हो जाएगा। इस सिलसिले में पीडब्ल्यूडी विभाग ने सारी प्रक्रिया पूरी कर ली है। सड़क चौड़ीकरण पर 172 करोड़ रुपए खर्च होंगे। सड़क चौड़ीकरण की जिम्मेवारी झारखंड हाइवे अथॉरिटी (साज) को सौंपी गई है। सड़क दोनों ओर साढ़े सात मीटर तक चौड़ी होगी। इसके अलावे सड़क के दोनों ओर एक फीट का नाला बनेगा। वहीं, सड़क के बीचों-बीच दो मीटर का डिवाइडर होगा। साल 2018 जुलाई तक सड़क चौड़ीकरण की योजना को पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। सड़क चौड़ीकरण के लिए बिजली के पोल हटाए जाएंगे। पोल हटाने की जिम्मेवारी बिजली विभाग को सौंपी गई है। इसी तरह पाइप को पीएचईडी हटाएगा। बिजली विभाग का कहना है कि नए पोल आ गए हैं। अगले सप्ताह से बिजली पोल हटाने का काम शुरू हो जाएगा। इसके बाद पीएचईडी अपना काम शुरू करेगा।

खबरें और भी हैं...