पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • दिसंबर से बंद हो जाएंगे काउंटर, एटीपी से जमा करना होगा बिजली बिल

दिसंबर से बंद हो जाएंगे काउंटर, एटीपी से जमा करना होगा बिजली बिल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद|क्या आप एटीपी से बिजली बिल जमा करते हैं? अगर नहीं, एटीपी से बिजली बिल जमा करने की आदत डाल लीजिए। ऐसा इसलिए, क्योंकि बिजली विभाग दिसंबर से अपना सभी बिल काउंटर बंद कर देगा। बिजली बिल जमा करने की मैनुअल व्यवस्था बंद हो जाएगी। इस संबंध में ऊर्जा मुख्यालय ने धनबाद एरिया बोर्ड के सभी सब डिवीजन कार्यालयों को आदेश जारी कर दिया है। झारखंड बिजली वितरण निगम का कहना है कि मैन पावर की कमी है, ऐसी स्थिति में काउंटर चालू रखना मुश्किल है। दिसंबर के बाद से उपभोक्ता अपना बिजली बिल जेवीवीएनएल के सर्वर पर ऑन लाइन अथवा एटीपी मशीन के जरिए जमा करा सकते हैं। जिन उपभोक्ताओं को ऑन लाइन पेमेंट करने में परेशानी है, उनके लिए एटीपी मशीनों की संख्या बढ़ाई जाएगी। शहरी और ग्रामीण इलाके में मुख्य चौराहों पर 576 एटीपी मशीन लगाने की योजना है।

खबरें और भी हैं...