यूनियन क्लब के चुनाव में रितेश शर्मा ने कड़े मुकाबले में रतनजीत सिंह डांग को तीन वोटोंे से हरा कर सचिव पर कब्जा जमा लिया। वहीं कार्यकारी अध्यक्ष पद पर डॉ. मेजर चंदन ने डॉ. ओपी अग्रवाल को 23, संयुक्त सचिव पद पर अमित कुमार ने राजेश खड़किया को 69 वोटों से हराया। अजीत गुटगुटिया पहले ही निर्विरोध निवार्चित हो चुके थे। कार्यकारिणी सदस्य में संदीप कुमार को सबसे ज्यादा 223 वोट मिले। अन्य जीतने वालों में विजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अमरजीत सिंह और राजेश अग्रवाल शामिल हैं।
किस पद पर कौन जीता
कार्यकारी अध्यक्ष: डॉ. मेजर चंदन
उपाध्यक्ष: डॉ. डीके सिंह
सचिव: रितेश शर्मा
संयुक्त सचिव: अमित कुमार
कोषाध्यक्ष: अजीत गुटगुटिया
कार्यकारिणी सदस्य : संदीप कुमार, विजय अग्रवाल, विवेक अग्रवाल, अमरजीत सिंह और राजेश अग्रवाल।
सचिव पद के लिए रद्द किए गए वोटों पर बढ़ा विवाद
रितेश शर्मा के तीन वोट जीत की घोषणा के बाद विरोधी गुट ने आपत्ति जताई। विरोधियों का कहना था कि जान-बूझकर रतनजीत सिंह डांग के मत को रद्द किया गया है। आपत्ति के बाद मतों की फिर से गिनती की गई।
वार्षिक आम सभा में हंगामा, अजय राय की सदस्यता रद्द किए जाने पर आपत्ति
सिटी रिपोर्टर| धनबाद
यूनियन क्लब का वार्षिक आम हंगामेदार रहा। सभा की शुरुआत कोषाध्यक्ष अनूप कथूरिया ने लेखा-जोखा प्रस्तुत कर किया। इस दौरान अजय राय की सदस्यता रद्द किए जाने का मुद्दा उठा। इस पर बहस शुरू हो गई। सदस्य रतन कुमार और उम्मीदवार रतन जीत सिंह डांग ने अजय की सदस्यता रद्द किए जाने की जानकारी सार्वजनिक करने की मांग की। जवाब में बताया गया कि क्लब के खिलाफ कार्य करने के कारण अजय राय की सदस्यता रद्द की गई। यह कार्रवाई नियमों के अनुसार किया गया। उन्हें पहले शो कॉज किया गया था। उन्होंने शो कॉज का जवाब नहीं दिया। इसके बाद मामला अनुशासन समिति के पास भेजी गई। अनुशासन समिति ने अजय की सदस्यता रद्द करना निर्णय किया। इस मुद्दे पर दो गुट में बंटे क्लब सदस्यों के बीच तीखी नोक- कई सदस्य सभा से बाहर निकल गए। इसी बीच सदस्य अमरेंद्र कुमार ने वर्तमान कमेटी पर क्लब भवन के साथ छेड़छाड़ का आरोप लगाया गया। जवाब में कमेटी की ओर से भवन का नवीनीकरण किए जाने की जानकारी दी गई। इसे लेकर भी कुछ सदस्यों ने नाराजगी जतायी।
सीनियर सीटिजन के लिए क्लब हुआ फ्री
सभा में सदस्य सत्यनारायण सिंह ने धनबाद से बाहर रह रहे व वरीय नागरिकों के लिए मासिक शुल्क कम किए जाने का प्रस्ताव रखा। इसके तहत धनबाद से बाहर रह रहे सदस्यों के लिए मासिक शुल्क 50 फीसदी कम करने व वरीय नागरिक जिनकी उम्र 80 व अधिक है, उनकी सदस्यता शुल्क की व्यवस्था समाप्त करने की घोषणा की गई।
किराया नहीं देने पर रोज Rs.20 पेनाल्टी
सभा में क्लब मार्केट के दुकानदारों के लिए सख्त प्रस्ताव लाया गया। इसके अनुसार तीन माह तक दुकान का किराया नहीं देने की स्थिति में रोज 20 रुपए पेनाल्टी का प्रस्ताव अमन सिंह ने सभा में रखी, जिसे सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। क्लब अध्यक्ष एसएसपी मनोज रतन चौथे की ओर से अभिभाषण के बाद सभा का समापन हुआ।