धनबाद|शहर में बिजली की स्थिति में कोई सुधार होता नहीं दिख रहा है। बिजली कटौती की वजह से इसका असर शहरी जलापूर्ति पर पड़ने लगी है। भेलाटांड़ वाटर ट्रीटमेंट प्लांट में बिजली गुल हो जाने से शहर के टावरों में पानी छोड़ने में पीएचईडी के अफसरों को परेशानी हो रही है। रविवार को भी कुछ ऐसी ही स्थिति रही। ट्रीटमेंट प्लांट में सुबह 7:00 बजे से 9:00 बजे, दोपहर 12:00 बजे से 1:00 से 1:30 बजे तक बिजली गुल होने से शहर के 19 जलमीनारों में पानी सप्लाई करने में पीएचईडी के अफसरों को रात हो गई। जबकि शाम को भेलाटांड़ ट्रीटमेंट प्लांट में 4 से 6 बजे तक दो घंटे बिजली गुल हो जाने से हीरापुर और चीरागोड़ा में पानी सप्लाई नहीं हो सकी।
इलाके की करीब 20 हजार की आबादी गर्मी में पानी के लिए तरस गए। वही अन्य 17 जलमीनारों से देर रात तक पानी सप्लाई की गई। यह, कहां जा सकता है कि अनियमित जलापूर्ति से पूरा दिन धनबाद के लोग पानी के लिए भागमभाग करते रहें।