धनबाद|दिसम्बर में आयोजित होने वाले क्रीड़ा भारती के तीन दिवसीय अधिवेशन की तैयारी शुरू हो गई है। राजकमल सरस्वती विद्या मंदिर में यह आयोजन किया जाएगा। रविवार को क्रीड़ा भारती की सर्किट हाउस में हुई बैठक में तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में मौजूद कला संस्कृति एवं खेल मंत्री अमर बाउरी ने अब तक की तैयारियों की जानकारी ली। उन्होंने अधिवेशन को लेकर समितियों और उप समितियों के गठन पर चर्चा की। बैठक में सदस्यों को बताया कि अधिवेशन में आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत समेत संघ के राष्ट्रीय स्तर के कई पदाधिकारी शामिल होंगे। समिति, उप समिति का गठन एक माह के अंदर कर लिया जाएगा। बैठक में मंत्री अमर बाउरी के अलावे संजय तिवारी, मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल, सत्येन्द्र कुमार, ललन प्रसाद, अजय कुमार सिंह, तेज बहादुर सिंह मौजूद थे।
होटल में खुलेगा कार्यालय
बैठक के बाद मंत्री होटल र| विहार पहुंचे। जहां उन्होंने होटल का निरीक्षण किया। क्रीड़ा भारती के प्रदेश अध्यक्ष फूल सिंह ने बताया कि अधिवेशन को लेकर क्रीड़ा भारती का एक कार्यालय शहर में खोला जाना है। कार्यालय के लिए एक बड़े कमरे की जरूरत है। इसी के मद्देनजर मंत्री रविवार को होटल र| विहार गए थे। वहां एक हॉल देखा गया है। उसमें ही कार्यालय खोला जाएगा।