पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • हैलीकॉप्टर से उतरेंगे, बुलेट प्रूफ कार से मंच तक पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

हैलीकॉप्टर से उतरेंगे, बुलेट प्रूफ कार से मंच तक पहुंचेंगे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पीएम के प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर बलियापुर हवाई पट्टी पर तैयारी जोर-शोर से चल रही है। पीएम सेना के हैलीकॉप्टर से कार्यक्रम स्थल पर आएंगे। पीएम के हेलीकॉप्टर के साथ दो और हेलीकॉप्टर होंगे। इसके लिए 30 डायमीटर के तीन हैलीपैड बनाए जा रहे हैं। सबसे आगे के हैलीपैड पर पीएम का हैलीकॉप्टर उतरेगा। हैलीपैड और मंच के बीच की दूरी 180 मीटर है। हैलीपैड और मंच तक पक्की सड़क बनाई गई है। प्रधानमंत्री बुलेट प्रूफ कार में सवार होकर हैलीपैड से मंच पहुंचेंगे। प्रधानमंत्री के लिए दिल्ली या रांची से बुलेट प्रूफ कार की व्यवस्था की जा रही है। ज्ञात हो कि 25 मई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिंदरी, बलियापुर हवाई पट्टी से झारखंड को करोड़ों की योजनाओं की सौगात देंगे। इनमें सात हजार करोड़ की सिंदरी हर्ल खाद कारखाना, एक हजार करोड़ से अधिक की देवघर एम्स, 250 करोड़ का देवघर में अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा सहित पतरातू में एनटीपीसी का पावर प्लांट व रांची में गैस पाइप लाइन की आधारशिला रखेंगे। पीएम राज्य के 250 सरकारी अस्पतालों जन औषधि केंद्र खोलने के लिए एमओयू पर हस्ताक्षर भी करेंगे।

दिल्ली या रांची से आएगा बुलेट प्रूफ गाड़ी

सभा स्थल पर पीएम और पीएमओ के लिए बनेगा कमरा

सभा स्थल पर ही प्रधानमंत्री के विश्राम के लिए कमरा भी बनाया जा रहा है। यह कमरा 200 वर्ग फीट का होगा। वहीं, 280 वर्ग फीट में पीएमओ का कार्यालय बनाया जा रहा है। पीएम का मंच, पीएम का रेस्ट रूम एवं पीएमओ का रूम एसी होगा। दोनों कमरों के बाहर अस्थाई शौचालय की व्यवस्था भी की गई है।

तारों से की जा रही घेराबंदी कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं। सभा स्थल की कंटीले तार से घेराबंदी की जा रही है। 22 से एसपीजी पूरे कार्यक्रम स्थल को अपनी सुरक्षा घेरे में ले लेगी। 21 को एसपीजी के धनबाद पहुंचने की संभावना है।

450000 वर्ग फीट में बन रहा भव्य पंडाल

सभा स्थल पर एक लाख लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। लोगों को बैठने के लिए 4 लाख, 50 हजार वर्ग फीट में भव्य पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। वीवीआइपी और वीआइपी के लिए 20 हजार और सामान्य लोगों के बैठने के लिए 80 हजार कुर्सियां लगाई जाएंगी। लोगाें के बैठने के लिए कोलकाता और रांची से कुर्सियां मंगाई गई हैं।

सभा स्थल के बाहर बनेगा पुलिस बैरक

कार्यक्रम स्थल के आसपास एक हजार पुलिस बल तैनात किए जाएंगे। इसके अलावे विभिन्न जगहों पर दंडाधिकारी नियुक्त किए गए हैं। पीएम के कार्यक्रम को लेकर गिरिडीह, हजारीबाग, बोकारो एवं अन्य जिलों से भी दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए जाएंगे। सभा स्थल के बाहर पुलिस का बैरक बनाया जाएगा।

सिंदरी-बलियापुर तीसरी बार दुहराएगा इतिहास : सिंदरी-बलियापुर की धरती 25 मई, 2018 को तीसरी बार इतिहास दुहराएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पहले देश के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहर लाल नेहरु व पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी सिंदरी बलियापुर का दौरा कर चुके हैं। प्रथम प्रधानमंत्री पंडित नेहरु 2 मार्च, 1952 को सिंदरी खाद कारखाना का उद्घाटन करने सिंदरी आए थे।

खबरें और भी हैं...