पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • धनबाद रेल मंडल ने टिकट चेकिंग से एक दिन में की रिकार्ड वसूली

धनबाद रेल मंडल ने टिकट चेकिंग से एक दिन में की रिकार्ड वसूली

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पूर्व मध्य रेलवे के धनबाद रेल मंडल ने शनिवार को पूरे मंडल में टिकट जांच अभियान चलाकर एक दिन में 1900 बेटिकट यात्रियों से 9 लाख रुपया जूर्माना के रूप में वसूल किया। जो अबतक का रिकार्ड है। मंडल रेल प्रबंधक अनिल कुमार मिश्रा के निर्देश पर सीनियर डीसीएम आशीष कुमार के नेतृत्व में शनिवार को धनबाद रेल मंडल के धनबाद सहित विभिन्न स्टेशनों पर विशेष टिकट जांच अभियान चलाया गया। डीआरएम के निर्देश पर सीनियर डीसीएम की ओर से अगल - अगल टीम का गठन किया गया। जांच में हजारों यात्री बेटिकट यात्रा करते पकड़ गये। धनबाद रेल मंडल में चलाये गये टिकट जांच अभियान में मई महीने में अब तक 19 हजार बेटिकट यात्रियों से 90 लाख रुपये की वसूली की गई, जो अब तक का रिकार्ड है। पिछले वर्ष की तुलना में 50 प्रतिशत ज्यादा है। वो भी तब , जब धनबाद - चंद्रपुरा रेल लाईन बंद है। धनबाद चंद्रपुरा रेल लाईन के चालू रहने की स्थित में मंडल को टिकट चेकिंग से और अधिक आमदनी होने की उम्मीद थी।

खबरें और भी हैं...