धनबाद | धनबाद क्लब चुनाव में गरमाहट आने लगी है। अबतक सामने आए दावेदारों के अनुसार क्लब के वरीय उपाध्यक्ष पद को छोड़ शेष सभी पदों के लिए एक से अधिक उम्मीदवारों ने दावा पेश किया है। वरीय उपाध्यक्ष के लिए वाईएन नरूला के मुकाबले किसी ने दावेदारी नहीं की है। वहीं उपाध्यक्ष पद के लिए दीपेश याज्ञनिक व नंदलाल अग्रवाल, सचिव पद पर अशोक कुमार चौरसिया, पंकज खन्ना व संजीव बियोत्रा, संयुक्त सचिव पद पर राहुल गोयल व विशाल गंडोत्रा, कोषाध्यक्ष पद पर दीपक अग्रवाल व यमेश त्रिवेदी ने नामांकन किया है। कमेटी मेंबर के लिए डी बनर्जी, दीपक अग्रवाल, नितिन जैन, नितिन केडिया, रणमीत सिंह वालिया, ऋषभ गुटगुटिया, एस वर्मा और वरुण अग्रवाल ने नामांकन किया है।