पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • Local
  • Jharkhand
  • Dhanbad
  • सफाई कर्मियों को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

सफाई कर्मियों को मिलेगा लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लाइफ लाइम अवार्ड के अलावे सफाई कर्मियों को चार अलग-अलग ग्रुप में सम्मानित किया जाएगा। इस ग्रुप में वैसे कर्मियों को भी सम्मान मिलेगा जो सफाई कार्य से जुड़े हैं। ठोस कचरा प्रबंधन के तहत डोर टू डोर कचरा कलेक्शन करने वाले, रोड स्वीपिंग, कचरा ट्रांसपोर्टिंग और शौचालय सफाई कार्य से जुड़े कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इसके अलावे कर्मियों के लिए स्वास्थ्य जांच शिविर भी आयोजित किया जाएगा।

पूरे माह चलेगा कार्यक्रम

सफाई कर्मियों को सफाई की आधुनिक तकनीक से अवगत कराने और उन्हें स्वास्थ्य रखने के लिए पूरे मई माह तक अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। सूत्रों की माने तो स्वच्छ भारत मिशन के तरह पूरे देश में सफाई कर्मियों को सम्मानित करने और उनके उत्साह को बढ़ाने के लिए पूरे एक साल का कार्यक्रम आयोजित किया गया है। मार्च में महिला सफाई कर्मियों के लिए सेनेटरी नेपकिन का वितरण का कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस माह के लिए भी अलग-अलग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस माह का थीम हमारे स्वच्छ सैनिक रखा गया है।

सफाई कर्मियों को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड मिलने से कर्मियों में उत्साह बढ़ेगा। पूरे महीने कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। स्वच्छ भारत मिशन ने जो कार्यक्रम तय किया है उसे पूरा किया जाएगा। राजीव रंजन,नगर आयुक्त

खबरें और भी हैं...