धनबाद | श्यामपुर निरसा निवासी रामस्वरूप यादव का 30 वर्षीय पुत्र पिंटू ने खुद को आग लगा ली। गंभीर हालत में परिजनों ने युवक को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया। अस्पताल में युवक ने मां-बाप व भाई पर परेशान करने का आरोप लगाया। बताया कि पिता ने दो-दो शादियां की है। छोटे भाई और परिवार की हर सुविधा मिलती है लेकिन उसके साथ भेद-भाव होता है। तंग होकर उसने केरोसिन छिड़क कर आग लगा ली। वहीं युवक के माता-पिता ने बताया कि वह ऑटो चलाता है और नशे का आदि है। आवेश में आकर घर से बाहर शरीर में आग लगा लिया। डॉक्टरों के अनुसार युवक 72 फीसदी जल गया है।