धनबाद | निरसा में रविवार को हुई सड़क दुर्घटना में वर्धमान के दो व्यक्ति मीसा सोरेन और लखन चटर्जी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएमसीएच में भर्ती कराया गया। घायलों ने बताया कि दोनों वर्धमान के रहने वाले हैं। दलदली बाबा का दर्शन करने दोनों बाइक से झारखंड आए थे। दर्शन करने के बाद लौटने के क्रम में मिनी बस ने धक्का मार दिया। चिकित्सकों ने बताया कि दोनों घायलों के पैर में फ्रैक्चर है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोट है। घायलों से जानकारी लेकर घरवालों को सूचना दे दी गई।