पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें

एकता से ही समाज का विकास संभव : पुरुषोत्तम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
धनबाद | धनबाद जिला युवा चंद्रवंशियों की बैठक रविवार को पुराना बाजार स्थित प्रताप क्लब में हुई। बैठक की अध्यक्षता अखिल भारतीय चंद्रवंशी महासभा के अध्यक्ष पुरुषोत्तम कुमार रंजन एवं संचालन राजेंद्र वर्मा ने किया। कार्यक्रम की शुरूआत समाज के लोगों ने कुल देवता जरासंघ महाराज की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया। सभा को संबोधित करते हुए पुरुषोत्तम रंजन ने कहा कि चट्टानी एकता से समाज का विकास संभव है। उन्होंने सभी को एक मंच पर आने का आह्वाण किया। लखपति सिंह ने कहा कि अपने हक पाने के लिए लड़ाकू बनना होगा। अमरजीत कुमार ने कहा कि जबतक राजनैतिक भागीदारी नहीं होगी समाज का विकास नहीं हो सकता है। सभा को संबोधित करने वालों में ओम प्रकाश, दिलीप कुमार, रंजीत कुमार, डीएन सिंह, शिबू चंद्रवंशी, मिथिलेश सिंह आदि शामिल थे। मौके पर आकाश चंद्रवंशी, विक्की चंद्रवंशी, विशाल चंद्रवंशी, श्रवण चंद्रवंशी थे।

खबरें और भी हैं...