धनबाद | रेलवे पुलिस ने रविवार को डाउन आगरा कैंट कोलकाता एक्सप्रेस से 195 मृत कछुआ बरामद किया है। कछुआ ट्रेन के कोच संख्या टू से बरामद किया गया है। आरपीएफ के उपनिरीक्षक केएन सिंह ने बताया कि ट्रेन में स्कॉट के दौरान प्रधान आरक्षी सुनील कुमार ने कोच संख्या एस टू में एक काले रंग का अज्ञात बैग होने की सूचना दी। बैग से बदबू निकल रही थी। आसपास के यात्रियों से पूछताछ करने के बावजूद बैग के दावेदार की जानकारी नहीं मिल सकी। ट्रेन के धनबाद पहुंचने के बाद बैग को खोलने पर इसमें कछुआ पाया गया। बताया कि तस्करी के इरादे से कछुआ बंगाल ले जाया जा रहा था।