धनबाद | बीसीसीएल के कनकनी कोलियरी के परियोजना पदाधिकारी ने डीएसई विनीत कुमार से धनबाद दो स्थित मध्य विद्यालय, कनकनी को शिफ्ट करने की अपील की है। कहा है कि स्कूल भवन सिजुआ क्षेत्र के अग्नि प्रभावित और भू-धसान क्षेत्र में आता है। इस कारण यह क्षेत्र डेंजर जोन है। अत्यधिक खतरनाक की श्रेणी में होने के कारण भविष्य में इस क्षेत्र में कभी भी कोई भी दुर्घटना हो सकती है। जान-माल की क्षति हो सकती है। स्कूल भी बीसीसीएल के भू स्वामित्व के अंतर्गत है। इसलिए स्कूल को किसी सुरक्षित जगह में शिफ्ट किया जाए।