कतरास|शहर के सब्जी पट्टी स्थित भाजपा कार्यालय में रविवार को बैठक मंडल अध्यक्ष प्रभात मिश्रा की अध्यक्षता में हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के धनबाद आमगन पर विधायक ढुल्लू महतो के नेतृत्व में कतरास मंडल से 15 हजार कार्यकर्ता भाग लेंगे। कार्यक्रम की सफलता को लेकर जगह जगह तोरणद्वार एवं वॉल पेंटिंग की जा रही है। सभी वार्ड के लिए संयोजक व सह संयोजक का चयन किया गया है। जो अपने वार्ड मोहल्ले में बैठक कर भारी संख्या में विधायक ढुल्लू महतो के नेतृत्व में सभा में भाग लेंगे। बैठक का संचालन सुखदेव मिश्रा ने किया। बैठक में महेश पासवान, प्रिंस शर्मा, फिरोज रजा, प्रणव बनर्जी, अमित भगत, भरत शर्मा, नरेश साव , मुन्ना सिद्दीकी, बमबम शर्मा, मुकेश झा, सोनू शर्मा, बृजेश पांडेय, कमलेश पाठक, बबलू बर्मन, उषा पटवा आदि शामिल थे।