नावागढ़|सिनीडीह पंचायत सचिवालय में बाघमारा प्रखंड जल सहिया अधिकार मंच की बैठक अध्यक्ष रजनी देवी की अध्यक्षता में हुई। बैठक में समिति की प्रदेश अध्यक्ष व बोकारो अध्यक्ष शकुंतला देवी उपस्थित थी। बैठक में सर्वसम्मति से कई निर्णयों पर सहमति जताई गई। साथ ही जल सहिया का मानदेय, टीए/डीए, ड्रेस सहित 10 सूत्री मांगों को लेकर धनबाद उपायुक्त कार्यालय में धरना प्रदर्शन करने तथा स्वच्छता समिति धनबाद प्रमंडल संख्या 2 का घेराव का निर्णय लिया गया। बैठक में ममता, उषा, सुमित्रा, पूर्णिमा, अंजुम, भुनेश्वरी, प्रतिमा, दिव्या आदि थीं।