थापरनगर|निरसा थाना क्षेत्र के आमडांगा रिलाइंस पेट्रोल पंप के समीप एनएच-2 पर रविवार की सुबह कोलकाता से गुड़गांव जा रहे कंटनेर अनियंत्रित होकर सड़क से 15 फीट नीचे जा गिरी। इससे चालक हुसैन व उनका भाई सह सहचालक जुबेर घायल हो गए। निरसा पुलिस ोगों के सहयोग से घायलों को निरसा सीएचसी ले आए, यहां पर उसका बायां पैर टूटा हुआ था। चिकित्सकों ने उसे इलाज के लिए पीएमसीएच धनबाद भेज दिया।