पुटकी में घर का ताला तोड़ हजारों की चोरी
पुटकी| कच्छी बलिहारी 10 नंबर मोड़ के समीप बुधवार की दोपहर में क्वार्टर का ताला तोड़ नगदी समेत हजारों की चोरी कर चोरों ने पुटकी पुलिस की नींद उड़ा दी। घटना के संबंध में गृहस्वामी अमित कुमार ने बताया कि बुधवार की सुबह करीब 10 बजे मेरी मां, बहन और मैं घर का मुख्य दरवाजा समेत बाउंड्री गेट में ताला बंद कर जरूरी कार्य से धनबाद निकल गए थे। दोपहर करीब ढाई बजे मेरी मां और बहन करकेंद स्थित गोपाली चक अपने रिश्तेदार के यहां आ गई और मैं अपने निजी काम से एसबीआइ बलिहारी(पुटकी) आ गया। बैंक में लंच ब्रेक होने के कारण मैं पुनः कच्छी बलिहारी स्थित अपने आवास आया. हालांकि चाभी मेरे पास नहीं होने के कारण मैं घर के बाहर से ही घर का मुआयना कर वापस पुनः बैंक लौट अपना काम निपटा गोपाली चक अपने रिश्तेदार के यहां चला गया। में रखे सभी समान बिखरा पड़ा हैं। अमित के अनुसार चोरी गए सामान अनुमानित कीमत करीब 30 हजार रुपये हैं।